सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action taken against sale of liquor after the stipulated time, challan of Rs 77,500

Azamgarh News: निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री पर कार्रवाई, 77,500 का चालान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Action taken against sale of liquor after the stipulated time, challan of Rs 77,500
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर स्थित सरकारी शराब ठेके पर निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री किए जाने की शिकायत पर शनिवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
Trending Videos

जांच के बाद संबंधित शराब ठेका संचालक के खिलाफ 77,500 का चालान किया गया और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्पष्ट किया कि यदि संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने जनपद के सभी देशी और अंग्रेजी शराब ठेका संचालकों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित समय, नियम और शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री, अवैध संचालन अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि लगातार प्रभावी चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed