सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will remain undefeated till 2047: Sahajanand

2047 तक अपराजित रहेगी भाजपा : सहजानंद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
BJP will remain undefeated till 2047: Sahajanand
मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में प्रदर्शनी का अवलोकन करते क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सह
विज्ञापन
अहरौला। मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में चल रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में रविवार को गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों के जीवन परिचय पर आधारित प्रदर्शनी देखी। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संघर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला।
Trending Videos

समापन सत्र में सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से लेकर भाजपा के रूप में परिवर्तित पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा का संगठन एक वट वृक्ष की तरह मजबूती से खड़ा है। 2047 तक भाजपा अपराजिता बनी रहेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने अपना बलिदान देकर पार्टी को खड़ा किया। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का सफर भाजपा के संगठन के बल पर अजेय खड़ा है। प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना। पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि आजमगढ़ की है धरती त्याग और बलिदान की धरती है और भाजपा की सरकार सुशासन और अपराध मुक्त वातावरण राज्यों में स्थापित किया हैं, जहां भी भाजपा की सरकार है, संविधान रक्षा के लिए काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा लालगंज जिला अध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व अध्यक्ष विनोद राय, श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा, कन्हैयालाल निषाद, अभिषेक सिंह, मुराहू राजभर, वर्ग प्रभारी प्रो. धर्मेंद्र सिंह, हरीश तिवारी, हरिचरन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed