{"_id":"6a13f4f0df503593a6042048","slug":"video-dispute-over-route-for-transporting-body-road-blocked-in-azamgarh-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शव ले जाने को लेकर रास्ते का हुआ विवाद, पहुंची पुलिस; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव ले जाने को लेकर रास्ते का हुआ विवाद, पहुंची पुलिस; VIDEO
रानी की सराय थाना क्षेत्र के बाकीपुर गांव में रविवार की रात एक महिला के निधन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए शव को ले जाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया।
बाकीपुर गांव निवासी रामकिशुन यादव की मां कमला देवी का रविवार रात निधन हो गया। परिजन जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो गांव के ही धर्मेंद्र यादव ने सरकारी रास्ते से शव ले जाने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख रामकिशुन यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद शव को उसी रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।
इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र यादव को थाने बुलाया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर निगरानी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।