{"_id":"69f7a5c663e91c17f80f3850","slug":"after-five-years-the-maximum-temperature-reached-307-degrees-making-may-feel-like-february-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-149597-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच साल बाद अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री पर पहुंचा, मई में फरवरी जैसा अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच साल बाद अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री पर पहुंचा, मई में फरवरी जैसा अहसास
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में सुबह हुई झमाझम बारिश। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। मई महीने में जहां आमतौर पर तेज धूप और लू का असर देखने को मिलता है, वहीं इस बार मौसम ने अप्रत्याशित रूप से लोगों को राहत दी है। शनिवार रात हुई बूंदाबांदी और पुरवा हवा के झोंकों ने वातावरण में ठंडक ला दी। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब तेज गड़गड़ाहट के साथ आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। दिन भर चली तेज हवाओं से मौसम सुहावना बन गया। इसका असर रहा कि रविवार को अधिकतम तापमान बीते पांच वर्षों में सबसे कम 30.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया।
मई की शुरुआत अपेक्षाकृत ठंडी रही है। आमतौर पर इस समय तक अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच जाता है, लेकिन मौजूदा मौसम में अधिकतम 32-33 और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन में बादलों की आवाजाही और बीचबीच में हो रही बारिश के कारण धूप की तपिश भी कम महसूस हो रही है।
मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी है। किसानों के लिए भी यह मौसम राहत भरा माना जा रहा है, हालांकि लगातार बारिश होने पर कुछ फसलों पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और तापमान में गिरावट का क्रम जारी रह सकता है। तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
पांच वर्षों के अधिकतम-न्यूनतम तापमान--
2026- 30.7 - 23.2
2025- 35 - 23
2024- 40 - 22
2023- 31 - 20
2022- 38 - 27
2021- 37 - 26
एक सप्ताह का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
27 अप्रैल - 38.2 - 22.6
28 अप्रैल - 38.4 - 23.2
29 अप्रैल - 38.2 - 25.6
30 अप्रैल - 32.2 - 20.8
एक मई - 31.5 - 22.6
दो मई - 33.8 - 20
बारिश से शादी वाले परिवार हुए परेशान
कप्तानगंज। क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं, शादी-विवाह वाले घरों में माथे पर शिकन ला दिया है। रविवार को तेज लग्न का दिन होने के नाते कई घरों में शादी का आयोजन रहा। सुबह बादल छाए रहने से चली ठंडी हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। इससे परेशानी हुई लेकिन गनीमत रही कि कुछ देर बाद ही बारिश बंद हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
थाना गेट पर लगा पानी
बिलरियागंज। रविवार की सुबह जनपद में हुई झमाझम बारिश का असर रहा सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। हालत यह हुई कि बिलरियागंज थाना परिसर में जाने वाले मार्ग पर ही पानी जमा हो गया। इसके बीच से होकर फरियादी थाने तक पहुंचे। वहीं पुलिस कर्मी भी पूरे दिन उसी जमा पानी के बीच से होकर पूरे दिन आवागमन किए।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 मई से प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा के अगले दौर के कारण तापमान में 06 से 08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके चलते मई के शुरुआती माह में लू चलने की संभावना नहीं है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
Trending Videos

पांच वर्षों के अधिकतम-न्यूनतम तापमान