{"_id":"69f7a4bf22d2a8e09d00326c","slug":"committee-investigating-possible-irregularities-in-smart-meters-om-prakash-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149583-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर में संभावित गड़बड़ी की समिति कर रही जांच : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर में संभावित गड़बड़ी की समिति कर रही जांच : ओमप्रकाश
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के हड़वा गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्र
विज्ञापन
अतरौलिया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहले ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुके हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मीटर में संभावित गड़बड़ी की जांच के लिए समिति गठित की गई है। रिपोर्ट आने तक मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने रविवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात की है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
कुछ शरारती तत्व जानबूझकर मीटर उखाड़कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं जिनका संबंध विपक्षी दलों से हो सकता है।
बिजली आपूर्ति में सुधार है। पहले जहां 5 से 6 घंटे बिजली मिलती थी, वहीं अब 18 से 22 घंटे तक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपलब्धता के आधार पर बिजली पहले की अपेक्षा सस्ती है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करते हैं जबकि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर रखने का प्रयास किया।
Trending Videos