{"_id":"69bda6cc4cd4157d3a018f87","slug":"allegation-minor-girl-murdered-after-rape-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-147254-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की 0गई और शव को तमसा नदी में फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
बताते चलें कि 15 मार्च की शाम छात्रा अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। 17 मार्च को छात्रा का शव नदी में मिला। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल जांच की, जिसमें कथित संदिग्ध चैट सामने आई। इसके बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
शुक्रवार को परिजनों ने एसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसपी ने परिजनों को उक्त मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Trending Videos