{"_id":"6a7ccbb4c687d41ff50661dd","slug":"allegation-of-assault-on-women-who-went-to-ask-for-wages-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-155320-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मजदूरी मांगने गई महिलाओं से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मजदूरी मांगने गई महिलाओं से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
मार्टीनगंज चौकी पर तहरीर देने आईं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर धान के खेत में मजदूरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष बुधवार को मार्टिनगंज पुलिस चौकी पर तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चितारा महमूदपुर गांव की ऊषा देवी समेत अन्य महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे गांव के तब्बू के खेत में धान की निराई-गुड़ाई करने गई थीं।
यहां मजदूरी मांगने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि यहां लोगों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मारपीट कर लात-घूंसों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
इसको लेकर ऊषा की मां शीला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। उनका आरोप है कि मजदूरी के भुगतान को लेकर समझौता कराने के लिए पुलिस ने उनके पति पर दबाव बनाया। बुधवार को भाजपा नेताओं ने मार्टिनगंज चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
इस दौरान चौकी प्रभारी से उनकी कहासुनी भी हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव चौकी पहुंचे। वहीं दूसरे पक्ष के अबुजैद ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने काम पूरा नहीं किया और घास मेड़ पर छोड़ दी।
काम पूरा करने को कहने पर दर्जनों लोग घर पर पहुंचकर गाली-गलौज और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। दूसरे पक्ष के अनुसार मजदूरी के 3,200 रुपये देने की बात थी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।