{"_id":"69fb9af0d105c7434201879a","slug":"amid-challenges-in-bengal-voters-send-a-bold-message-jayanath-singh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149754-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में चुनौतियों के बीच मतदाताओं का साहसिक संदेश : जयनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में चुनौतियों के बीच मतदाताओं का साहसिक संदेश : जयनाथ सिंह
विज्ञापन
भाजपा नेता जयनाथ सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद जिले में पहुंचे भाजपा नेता जयनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करतालपुर स्थित उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें ‘झालमुड़ी’ खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
जयनाथ सिंह ने कहा कि वह पिछले दो महीनों से पश्चिम बंगाल में रहकर चुनावी गतिविधियों में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजरें इस चुनाव पर थीं और वहां की जनता ने कथित कुशासन, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ मतदान किया।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर कट मनी वसूली और अत्याचार के आरोप लगाए। जयनाथ सिंह ने कहा कि जंगीपुर क्षेत्र में प्रभारी रहते हुए उन्होंने वहां की स्थिति को नजदीक से देखा, जहां लोगों में भय का माहौल था। इसके अलावा उन्होंने सीमा से सटे इलाकों में घुसपैठ की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोग भय में जी रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने निडर होकर मतदान किया।
उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित माहौल मिलने से लोग घरों से निकलकर मतदान कर सके।उन्होंने दावा किया कि जंगीपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक है और इसे पार्टी की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। संवाद

Trending Videos