{"_id":"6a071964956cc8b08b06e1ac","slug":"video-om-prakash-rajbhar-says-pm-modi-appeal-is-in-national-interest-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओपी राजभर बोले- पीएम मोदी की अपील राष्ट्रहित में, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी राजभर बोले- पीएम मोदी की अपील राष्ट्रहित में, VIDEO
आजमगढ़ के डाक बंगले में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रधानमंत्री की मितव्ययिता संबंधी अपील का समर्थन करते हुए विपक्ष पर केवल विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर मंत्री राजभर ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे टकराव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि तेल आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों में वृद्धि हुई है, लेकिन हालात सामान्य होने पर जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की ओर से मितव्ययिता और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री के सभी फैसले राष्ट्रहित में होते हैं। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए जनता को प्रधानमंत्री की बातों का पालन करना चाहिए। विपक्ष द्वारा सरकार पर फिजूलखर्ची के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री स्वयं अपने काफिले को छोटा कर मितव्ययिता का संदेश दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए गए कथित विवादित बयान की निंदा किया। कहा कि ब्राह्मण समाज देश की विद्वान परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता समाज में जातीय तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव को लेकर फैली चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि यदि परिवार किसी प्रकार की आशंका जताता है तो सरकार निष्पक्ष जांच कराने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।