{"_id":"6a06c091db47de2c8f06086b","slug":"video-retail-chemists-association-will-not-participate-in-the-strike-on-20th-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन 20 को हड़ताल में नहीं होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन 20 को हड़ताल में नहीं होगा शामिल
आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल स्टोरों की हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने ई-फार्मेसी के विरोध में बुलाई गई इस हड़ताल का बहिष्कार करने की घोषणा की है। एसोसिएशन से जुड़े करीब 1400 मेडिकल स्टोर प्रस्तावित हड़ताल के दिन भी खुलेंगे।
आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाया है। एसोसिएशन का मानना है कि दवाओं को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आती है। इसलिए, मरीजों को दवाओं को उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए संगठन ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि 20 मई को सभी सदस्य अपने मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से संचालित करेंगे। अगर कोई जबरन बंद कराएगा तो इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से की जाएगी। बैठक में संस्थापक श्याम तिवारी, प्रेम सिंह राजावत, सतीश पाठक, कपिल बंसल, कृपांश बरौत आदि मौजूद रहे। यह निर्णय मरीजों के लिए दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।