पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An elderly man died after being hit by a train while crossing the railway line.

Azamgarh News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sat, 27 Jun 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died after being hit by a train while crossing the railway line.
नरायनपुर। बंद रेलवे फाटक नरायनपुर के पास शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से लक्ष्मण पटेल (60) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पहचान लक्ष्मन निवासी सोनई थाना अदलहाट के रूप में की। जीआरपी प्रभारी चुनार रमाशंकर ने बताया कि परिवार में एक पुत्र रवि पटेल है। जो चेन्नई में रहकर पढ़ाई करता है। जीआरपी थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गये।
विज्ञापन

पाथवे बना होता न जाती : कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मिर्जापुर। लक्ष्मण पटेल की शुक्रवार को नरायनपुर रेलवे पटरी पार करते समय विपरीत दिशा में ट्रेन के आने के वजह से दर्दनाक मृत्यु हो गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने परिजनों से मिलकर जीआरपी चुनार से संपर्क कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कहा कि नरायनपुर क्षेत्र के लोगों का बड़ा दुर्भाग्य है कि बाजार में पाथवे नहीं है। इसकी मांग को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई बार उठाया। जिसकी अनदेखी की गई। इस तरह की कई घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। इस अवसर पर गुलाब चंद्र पांडेय, कैलाश प्रजापति, कन्हैया लाल पाठक, संदीप पटेल राजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed