सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry villagers blocked the road by placing the body of the student after his death.

Azamgarh News: छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the road by placing the body of the student after his death.
सेंट्रल बैंक मुबारकपुर के सामने सड़क पर जाम करते लाेगों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : टूंडला टोल प्लाजा पर हंगामा करता कार सवार संवाद
विज्ञापन
अमिलो। कार चलाना सीखते समय हुई सड़क दुर्घटना में कक्षा नौ के छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह मुबारकपुर-सठियांव मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी महिला चालक की गिरफ्तारी तथा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को कार चलाना सीख रही एक महिला की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शिवकुटी नूरपुर बुतात गांव निवासी शिवा पटवा (कक्षा नौ) अपने साथी के साथ गन्ने का जूस लेकर घर लौट रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल छात्र को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि पैसे के अभाव में डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया। इलाज में देरी से छात्र की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह मुबारकपुर-सठियांव मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।-शशि मौली पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed