फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assembly Speaker Satish Mahana paid tribute to the late MLA

Azamgarh News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker Satish Mahana paid tribute to the late MLA
आलमबदी आजमी के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते विधानसभा अध्यक्ष। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को समाजवादी पार्टी के दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक के लंबे राजनीतिक जीवन, उनकी सादगी और विधानसभा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्हें अपने समय का एक शिक्षित और समर्पित जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने उनके परिजनों से बातचीत भी किया। सतीश महाना ने एक रोचक संस्मरण साझा किया। बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पेशे के आधार पर इंजीनियर विधायकों का एक समूह बनाया था। इस समूह में आलमबदी का नाम भी शामिल था। महाना के अनुसार इस पर आलमबदी ने मुस्कुराते हुए कहा था कि वे अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को भूल चुके हैं। जिसे उन्हें याद दिलाया गया था। महाना ने विधायक आलमबदी के विनम्र और सकारात्मक व्यक्तित्व की सराहना की। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद और अखिलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed