फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh division team departs for state-level women's basketball and handball competition

Azamgarh News: राज्यस्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम रवाना

Mon, 27 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh division team departs for state-level women's basketball and handball competition
आजमगढ़। खेल निदेशालय की ओर से 27 से 29 जुलाई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम रविवार को दोपहर 12 बजे अयोध्या के लिए रवाना हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मंडल की महिला खिलाड़ी दोनों खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन

बास्केटबॉल टीम मैनेजर नागेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में मधु यादव, प्रिया यादव, अमृता कुमार, रितिका रानी सोनी, जान्हवी सिंह, आरूषी, अमृता सिंह, आराध्या सिंह, आरूषी राजभर, आदर्शिका चौरसिया, अवंतिका गुप्ता और सिद्धी गुप्ता शामिल हैं। खिलाड़ियों ने रवाना होने से पहले बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया और जीत के साथ लौटने का भरोसा जताया। वहीं, हैंडबॉल टीम मैनेजर कुमारी गुड़िया के नेतृत्व में संध्या, अनुष्का, काजल, अन्नू, शीतल, शोभा, लक्ष्मी, रितारा साहनी, खुशी साहनी, अंशिका राजभर, मुस्कान चौहान और उज्मा यादव अयोध्या के लिए रवाना हुईं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें विश्वास है कि सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए आजमगढ़ मंडल का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। मंडल को इस बार अपनी टीम से पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed