सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh and Pratapgarh teams made it to the semi-finals

Azamgarh News: आजमगढ़ व प्रतापगढ़ की टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh and Pratapgarh teams made it to the semi-finals
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में पांचवें दिन हुए मुकाबले में आजमगढ़ और प्रतापगढ़ ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के पांचवें दिन खेले गए पहले मैच में प्रतापगढ़ ने बलिया को 27 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ ने 20 ओवर में 131 रन बनाए। टीम की ओर से श्रेयश ने 35 और आकाश राय ने 36 रन बनाए। जवाब में बलिया की टीम 104 रन पर सिमट गई। बलिया की ओर से आर्यन ने 31, दीपक पाण्डेय ने 19 और हिमांशु ने 17 रन बनाए। प्रतापगढ़ की ओर से सक्षम ने 3, जबकि मो. सैफ और विवेक गोंड ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मो.० सैफ घोषित किए गए। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने फतेहपुर को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आजमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए। टीम की ओर से कुंवर शिवम सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए, जबकि अमित और कुलदीप ने 20-20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर की टीम 20 ओवर में 190 रन ही बना सकी। फतेहपुर की ओर से युवी सिंह ने 58 और अस्मित यादव ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल विश्वकर्मा ने 3 और आर्यन राज ने 2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुंवर शिवम सिंह रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed