सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to 21 teachers of the district, salary withheld

Azamgarh News: जिले के 21 शिक्षकों को नोटिस जारी, वेतन रोका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 21 teachers of the district, salary withheld
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक ही नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि पर कई मानव संपदा आईडी बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने 21 शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, निशातगंज लखनऊ की ओर से 20 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र में ऐसे कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराई गई थी, जिनकी एक से अधिक मानव संपदा आईडी सक्रिय पाई गई हैं। सूची के परीक्षण के बाद जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में तैनात 21 शिक्षकों के नाम सामने आए हैं। इनमें हरैया, रानी की सराय, तहबरपुर, लालगंज और मार्टीनगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्रा के निर्देश पर संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed