सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The history of Vishwakarma community has been glorious: Ram Asare

गौरवशाली रहा विश्वकर्मा समाज का इतिहास : रामआसरे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The history of Vishwakarma community has been glorious: Ram Asare
विश्वकर्मा भवन में होली मिलन समारोह को संबो​धित करते रामआसरे विश्वकर्मा। श्रोत-आयोजक
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वकर्मा ट्रस्ट भवन नरौली में बुधवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग एक परिवार का हिस्सा हैं और संगठित रहने से ही मजबूती आएगी। विश्वकर्मा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और देश के निर्माण, विज्ञान व तकनीक के विकास में समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद समाज की उपेक्षा की गई और उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व के अभाव में समाज की समस्याएं प्रभावी ढंग से नहीं उठ पातीं। यदि समाज संगठित होकर निर्णय ले और एकजुट मतदान करे तो राजनीतिक ताकत बढ़ सकती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को विश्वकर्मा समाज के हित में बताते हुए वर्ष 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामअवतार विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, सुनील दत्त विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed