सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Navratri: Pray to Mother Goddess for the happiness, prosperity and well-being of the family.

नवरात्र : माता से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Pray to Mother Goddess for the happiness, prosperity and well-being of the family.
पाल्हमेश्वरी धाम पर दर्शन-पूजन को लगी भक्तों की कतार। संवाद - फोटो : राज्य स्तरीय कृ​षि मेले का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
आजमगढ़। चैैत्र नवरात्र पर मंगलवार को जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर विशेष आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया।
Trending Videos

लाटघाट : सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी (धनछूला) स्थित मां चन्नाराम कालिका मंदिर में नवरात्र के छठे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां कालिका को नारियल, चुनरी, सिंदूर और अगरबत्ती अर्पित कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में तीन हजार से अधिक लोगों ने माथा टेका, जबकि लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती में भी हजारों लोग शामिल हुए और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। निजामाबाद, तहसील क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्राम सभा स्थित मां शीतला मंदिर शक्तिपीठ पर भी दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
सुबह से ही भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर कतारों में खड़े दिखाई दिए। मंदिर समिति की ओर से नौ दिनों तक लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को गायक कलाकार जेपी गुप्ता और सुरेश गोड़ ने पचरा गीत प्रस्तुत किया। महिलाओं ने माता को हलवा-पूरी का भोग अर्पित कर परिवार की मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की।
फूलपुर, कस्बा और ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बरदह, क्षेत्र स्थित भगवती माता मंदिर में भी नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए।

पाल्हमेश्वरी धाम पर दर्शन-पूजन को लगी भक्तों की कतार। संवाद

पाल्हमेश्वरी धाम पर दर्शन-पूजन को लगी भक्तों की कतार। संवाद- फोटो : राज्य स्तरीय कृषि मेले का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed