सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   102 Gram Panchayats declared TB free, Pradhans honoured

Azamgarh News: 102 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
102 Gram Panchayats declared TB free, Pradhans honoured
कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधान को ​ कियया जा रहा सम्मानित। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले की 102 टीबी-मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने की। सम्मानित प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
Trending Videos

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 में लगातार तीन वर्ष तक टीबी-मुक्त घोषित पांच ग्राम पंचायतों को स्वर्ण पदक दिया गया।
इसी तरह वर्ष 2024 और 2025 में लगातार दो वर्ष टीबी-मुक्त घोषित 23 ग्राम पंचायतों को रजत पदक तथा वर्ष 2025 में टीबी-मुक्त घोषित 74 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशरण पाण्डेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.बीपी सिंह तथा उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश झा ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
इस दौरान अंबिका सेवा संस्थान, बिंद्राबाजार को 300 टीबी मरीजों को गोद लेने पर तथा टीबी चैंपियन पुष्पा यादव और ओम प्रकाश सिंह को टीबी जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक पीयूष अग्रवाल, एलटी अखंड प्रताप सिंह, एसटीएस सतीष राय, एसटीएलएस अमित सिंह सहित एनटीईपी स्टाफ मौजूद रहा। संचालन एसटीएस वरुण कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed