{"_id":"69c2d93969a63f33060fc7d2","slug":"strict-action-will-be-taken-against-school-buses-running-without-standards-from-april-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147457-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अप्रैल से सख्ती, बिना मानक चल रहीं स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अप्रैल से सख्ती, बिना मानक चल रहीं स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग अप्रैल से पूरे जनपद में बिना फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए राज्य परिवहन आयुक्त स्तर से अनुमति मिल चुकी है। विभाग अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि परिवहन विभाग के अनुसार जनपद में स्कूली वाहन के रूप में करीब 1500 वाहन संचालित हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश वाहनों के पास फिटनेस और परमिट नहीं है। वहीं कुछ ऐसे वाहन भी हैं जो स्कूल वाहन के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते हैं।
मार्च माह में चलाए गए अभियान के दौरान विभाग ने पाया कि बहुत कम वाहन ही विभागीय मानकों पर खरे उतर रहे हैं। ऐसे में अब अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान में यदि कोई स्कूल वाहन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तो केवल जुर्माना या वाहन सीज करने की कार्रवाई ही नहीं होगी, बल्कि संबंधित स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एआरटीओ की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
परिवहन विभाग की इस सख्ती से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने सभी स्कूलों को अपने वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos