सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satsang: Explained the importance of reincarnation

सत्संग: पुनर्जन्म के महत्व को समझाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Satsang: Explained the importance of reincarnation
पल्हना में आयोजित जय गुरुदेव सत्संग कार्यक्रम को संबो​धित करते सतीश चंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
पल्हना। धाम स्थित मैदान में आयोजित जय गुरुदेव सत्संग कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश चंद्र यादव ने मानव जीवन के आदर्शों, कर्म और पुनर्जन्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नशा व बुरी आदतों से दूर रहने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश चंद्र यादव का श्रद्धालुओं ने पल्हना त्रिमुहानी पर ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और कलश के साथ स्वागत किया। सत्संग में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि जब-जब सनातन धर्म पर संकट आता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीराम और श्रीकृष्ण के उदाहरण देते हुए बताया कि ये अवतार मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने के लिए हुए। उन्होंने कहा कि यदि भारत में 80 प्रतिशत हिंदू अपने आचरण को सुधार लें, तो अन्य समुदाय भी स्वत : सही दिशा में आ जाएंगे। उन्होंने नशा, मांसाहार और बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। संयोजक इंदा देवी प्रधान, रानीपुर धनीपुर ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर इंद्रजीत यादव, रामदास यादव, बांके लाल यादव, राज नारायण सरोज, पवन यादव, गुड्डू वर्मा, तहसीलदार यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed