सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   March was the coldest in five years, with drizzle bringing the mercury down to seven degrees.

Azamgarh News: पांच साल में इस बार सबसे ठंडा रहा मार्च, बूंदाबांदी से सात डिग्री तक लुढ़का पारा,

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
March was the coldest in five years, with drizzle bringing the mercury down to seven degrees.
पवई क्षेत्र में सुबह कोहरे के बीच लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदला रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। बीते पांच वर्षों के मुकाबले इस बार मार्च में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है, जिससे ठंड का असर महीने के अंतिम दौर तक बना हुआ है।
Trending Videos

रविवार की सुबह जिले में धुंध की हल्की परत देखने को मिली। सुबह के समय आसमान में सफेद चादर जैसी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता भी कुछ हद तक प्रभावित हुई। ठंडी हवाओं और नमी से लोगों को सुबह हल्की सिहरन महसूस हुई। खासकर ग्रामीण इलाकों में खेत-खलिहानों के बीच धुंध का असर अधिक देखा गया। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। सुबह टहलने निकलने वाले लोग देर से घरों से बाहर निकले, वहीं किसान भी खेतों की ओर जाने में सतर्क नजर आए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध धीरे-धीरे छट गई और मौसम सामान्य होता दिखा। किसान खेत में भीगी हुई फसलों को सहेजने में जुटे रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज से मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीते एक सप्ताह का न्यूनतम व अधिकतम तापमान--
सोमवार - 16.4 - 34.0
मंगलवार - 16.0 - 36.0
बुधवार - 17.2 - 34.8
बृहस्पतिवार - 18.8 - 35.6

शुक्रवार - 20.0 - 28.2
शनिवार - 15.4 - 28.2 --

मार्च में छाया कोहरा, दृश्यता रही कम
पवई। मार्च के अंतिम समय में जहां आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद की जाती है, वहीं इन दिनों अचानक घने कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया है। सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम में आए अचानक बदलाव से ठंडक भी बढ़ गई है।
--
प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वांचल के कुछ जिलों में दिन भर बादलों की उपस्थिति के साथ हुई हल्की वर्षा हुई। इससे दिन के अधिकतम तापमान में 07 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। मौसम साफ होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आगामी 5-6 दिनों के दौरान 7-10 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे पहुंच जाने, नमी की प्रचुरता व वायुमंडलीय स्थिरता के चलते सुबह में कहीं-कहीं हल्की धुंध की स्थितियां बन सकती हैं। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।



इस बार 36 डिग्री तक जा चुका है तापमान, 2022 में 38 डिग्री किया गया था दर्ज
प्रभारी राज्य मौसम विभाग अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच वर्ष में मार्च माह के तापमान की बात करें तो 2022 सबसे गर्म रहा। इस वर्ष अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहा था, जबकि न्यनूतम तापमान 23 डिग्री था। इस बार प्रदेश में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में काफी गिरावट हुई। इसका आलम रहा कि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह अब तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने और बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी के कारण तापमान में यह असामान्य गिरावट दर्ज की गई है।
बीते चार वर्ष में 20 मार्च का तापमान--
वर्ष - न्यूनतम - अधिकतम

2026 - 15 - 21
2025 - 18 - 33

2024 - 19 - 33
2023 - 17 - 23

2022 - 23 - 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed