सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto-rickshaw driver shot and injured following dispute accused flees upon seeing crowd of villagers

UP: ऑटो चालक को मारी गोली...घायल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद; ग्रामीणों की भीड़ देख भाग निकला आरोपी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 23 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: जिले में ऑटो चालक को गोली मार घायल करने की सूचना मिलते ही तरवां थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई थी।

Auto-rickshaw driver shot and injured following dispute accused flees upon seeing crowd of villagers
घायल श्याम नरायन मौर्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रविवार शाम एक ऑटो चालक पर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सिंहपुर गांव निवासी श्याम नरायन मौर्या रविवार को अपनी ऑटो से चकिया बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोक लिया और आरोप लगाने लगा कि वह उसका पीछा कर रहे हैं। इस पर श्याम नरायन ने स्पष्ट किया कि वह अपने काम से घर जा रहे हैं और किसी का पीछा नहीं कर रहे। इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोप है कि शाम करीब छह बजे जब श्याम नरायन सिंहपुर ग्राम सभा स्थित मस्जिद के पास सतीश दूबे के घर के समीप पहुंचे, तभी गांव का ही रमेश यादव उर्फ अनार यादव मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। उसने कथित रूप से तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव करने के दौरान गोली श्याम नरायन के बाएं हाथ में कंधे के नीचे जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने साथ लेकर थाने गई, जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपी की तलाश

घायल श्याम नरायन मौर्या ने थाना तरवां में आरोपी रमेश यादव के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed