सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Racket Notice Affixed to Kingpin Shubham Residence Police Scrutinizing Network

UP: कफ सिरप...किंगपिन शुभम के रिहायशी मकान पर नोटिस, नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस; आरोपी की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 25 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Cough Syrup Case: वाराणसी पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एक और कार्रवाई की है। सरगना शुभम जायसवाल के मकान पर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा की गई।

Cough Syrup Racket Notice Affixed to Kingpin Shubham Residence Police Scrutinizing Network
शुभम के रिहायशी मकान पर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: कोडिनयुक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में वाराणसी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर उसके घर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले का किंगपिन शुभम जायसवाल है, जो लंबे समय से फरार चल रहा है।

Trending Videos


थाना सारनाथ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 623/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराएं 8/21/29/26D के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद, निवासी ए-94/24, जे कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, वाराणसी, मुख्य आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है और इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन उसके फरार रहने के कारण न्यायालय से धारा 84 BNSS के तहत अधिपत्र (प्रोक्लेमेशन) जारी कराया गया। इसके बाद न्यायालय एफटीसी-14, वाराणसी के आदेश पर पुलिस टीम ने आरोपी के रिहायशी मकान पर पहुंचकर विधिवत मुनादी कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया और आरोपी को निर्धारित समय में न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नोटिस और आदेश को उसके घर पर चस्पा भी किया गया।

शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल का नाम भी इस मामले में सामने आया है। हालांकि उनकी भूमिका की जांच जारी है, लेकिन पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। बता दें कि कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों से भी जुड़े हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। टीम में हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, विनीत सिंह, पंकज सिंह तथा कांस्टेबल सौरभ तिवारी (साइबर क्राइम) शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed