{"_id":"69cb816b4cdf082cc700c0e1","slug":"stf-arrested-accused-fake-army-officer-to-defraud-youths-with-job-promises-in-varanasi-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: आर्मी अफसर बनकर युवाओं को नौकरी दिलाने का देता था झांसा, धोखाधड़ी के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: आर्मी अफसर बनकर युवाओं को नौकरी दिलाने का देता था झांसा, धोखाधड़ी के आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: आर्मी अफसर बनकर युवाओं से धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने भेलूपुर क्षेत्र से आरोपी को दबोचा। उसके पास से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फर्जी आर्मी अफसर बनकर युवाओं से नौकरी लगाए जाने के नाम पर 15 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडेय को एसटीएफ वाराणसी यूनिट और भेलूपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, दो आईडी कार्ड मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, तीन डेबिट कार्ड, दो अंक पत्र, एक शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किया है।
Trending Videos
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय इन दिनों भेलूपुर थाना क्षेत्र के बृजएंक्लेव कॉलोनी में रह रहा था। कई लोगों से आरोपी सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ले चुका है। किसी से पांच लाख तो किसी से 10 लाख और दो लाख तो कई लोगों से ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी से मिले इनपुट के आधार पर सक्रिय हुई एसटीएफ ने छानबीन शुरू की। खुद को सेना में कमांडिंग अफसर बताते हुए धर्मेंद्र ने सेना, रेलवे और शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज की गई है।