सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three killed in road accident after trailer collides with motorcycle in Mirzapur

UP: भीषण हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, खून से लाल हुई सड़क, शवों के उड़ गए चिथड़े; मंजर देख कांप उठा दिल

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। घटना अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक आने से हुई। घटना से नाराज लोगों ने शव रख कर सड़क जाम कर दिया। 

Three killed in road accident after trailer collides with motorcycle in Mirzapur
मिर्जापुर में भीषण हादसे का मंजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अहरौरा-जमुई मार्ग पर रोशनहर के पास मंगलवार की सुबह बाइक से दवा लेने जा रहे मां, बेटे और भतीजे की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 100 मीटर तक बाइक ट्रेलर में फंस कर घिसटती रही। जिससे सड़क खून से लाल हो गई। शवों के चिथड़े उड़ गए। वहीं सड़क पर खौफनाक मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा। परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी उनका पांच वर्षीय पुत्र अनमोल बिंद तथा भतीजा अनुराग बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे थे। रोशनहर के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: दालमंडी में बुलडोजर, छेनी और हथौड़े से तोड़े जा रहे हैं भवन; दूसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान रहा जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह ग्रामीणों को समझाने मनाने का प्रयास करती रही। ट्रेलर चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed