सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nimiya Ki Dar Maiya Jhuleli Jhulanwa Ho Ki Jhuli Jhuli Na

Mirzapur News: निमिया की डार मईया झूलेली झूलनवा हो कि झूलि झूलि ना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nimiya Ki Dar Maiya Jhuleli Jhulanwa Ho Ki Jhuli Jhuli Na
चुनार दुर्गा खोह मंदिर पर जागरण की प्रस्तुति करते हुए कलाकार।   संवाद स्त्रोत।
विज्ञापन
- मां दुर्गा एवं काली का शृंगार, भंडारा एवं देवी जागरण का हुआ आयोजन
Trending Videos

चुनार। चुनार राजगढ़ मार्ग स्थित दुर्गा खोह मंदिर और टेकौर मुहल्ले में स्थित काली मंदिर का एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शृंगार किया गया। मंदिर में विशाल भंडारा व देवी जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वाराणसी से आए कलाकारों ने देवी गीत, पचरा आदि भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी से आई कलाकार पिंकी मिश्रा ने निमिया की डार मईया झूलेली झूलनवा हो कि झूलि झूलि ना , दरबार में तेरी मईया आदि गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। विजय बागी और संदीप संत ने भी एक से बढ़ एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सुजीत कुशवाहा, बृजनंदन कुशवाहा, संजय साहू, प्रदीप रस्तोगी,बबलू सेठ, चंद्रहास गुप्ता, ब्रह्मानंद कुशवाहा,महेंद्र साहू, सौरभ पुजारी सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed