सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the 3rd, the Ghatabhishek of Maa Vindhyavasini will not be available for four hours.

Mirzapur News: तीन को मां विंध्यवासिनी का घटाभिषेक, चार घंटे तक नहीं होंगे दर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
On the 3rd, the Ghatabhishek of Maa Vindhyavasini will not be available for four hours.
विज्ञापन
- सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करेंगे पंडा समाज के लोग व श्रद्धालु
Trending Videos

- सुबह गंगा जल से गर्भ गृह की होगी धुलाई, रात में विशेष पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। बैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि तीन अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मां विंध्यवासिनी का पटाभिषेक होगा। इसके लिए चार घंटे तक पट बंद रहेंगे। श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। पटाभिषेक के लिए मंदिर परिसर का गंगा जल से अभिषेक होगा। रात को मां विंध्यवासिनी का विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। सदियों से यह परंपरा चली आ रही है।
श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में विध्यांचल के पक्का घाट एवं अन्य गंगा घाटों से गंगा जल से मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के गर्भ गृह सहित संपूर्ण मंदिर की धुलाई की जाएगी। इसके लिए मिट्टी और तांबे के घड़े का प्रयोग होता है। दोपहर बारह बजे विशेष शृंगार होगा। रात्रि में मां की निकासी होगी तथा मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर सहित पूरे विंध्याचल को गोठने के उपरांत दक्षिण दिशा भाग में भवानीपुर गांव में स्थित भैरो बाबा मंदिर पर विशेष निकासी पूजन किया जाएगा। पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर 1:30 तक मां विंध्यवासिनी मंदिर का मां गंगा के निर्मल जल से गर्भ गृह समेत संपूर्ण मंदिर की धुलाई तथा रात्रि में नकारात्मक प्रभाव से मुक्त करने की प्रक्रिया में विशेष निकासी पूजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर घटाभिषेक व अति विशिष्ट निकासी पूजन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed