सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four successful in PCS, selected for BDO, Treasurer, Assistant Commissioner and Naib Tehsildar

Mirzapur News: पीसीएस में चार कामयाब, बीडीओ, कोषाधिकारी, सहायक आयुक्त और नायब तहसीलदार के लिए चयन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four successful in PCS, selected for BDO, Treasurer, Assistant Commissioner and Naib Tehsildar
पीसीएस परीक्ष उत्तीर्ण करने के बाद नि​खिलेंद्र सिंह को मिठाई ​खिलाती मां निर्मला देवी, स्रोत सं
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप्र लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा में जिले के चार होनहारों का चयन हुआ है। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। चारों ने क्रमश: बीडीओ, कोषाधिकारी, सहायक आयुक्त और नायब तहसीलदार पद के लिए सफलता पाई है।
Trending Videos

जिगना : विकास खंड छानबे के नीबी गहरवार गांव के किसान शिव श्याम सिंह के छोटे पुत्र निखिलेंद्र सिंह ने पीसीएस 2024 की परीक्षा में 15 वीं रैंक लाकर नाम रोशन किया है। लोग घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सोमवार को उन्होंने बाबा बदेवरानाथ का दर्शन पूजन किया। मंदिर के महंत महेंद्र गिरी व ओम प्रकाश उपाध्याय व अन्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि सफलता के लिए छात्र निखिलेंद्र सिंह से प्रेरणा और छात्रों को लेने की जरूरत होगी। नगर के कृष्णनगर नटवां निवासी महेश विक्रम श्रीवास्तव का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। वे वर्तमान में रांची में एक कंपनी मेंं सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता राजेंद्र बहादुर लाल श्रीवास्तव और माता मीना श्रीवास्तव के साथ ही मित्र चंदन सिंह ने बधाई दी है। पहाड़ी ब्लॉक के पचोखरा कला के जद्दुपुर गांव निवासी राजीव नयन उपाध्याय के पुत्र आशीष कुमार उपाध्याय को पीसीएस परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता हाथ लगी है, उनका चयन कॉमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। अदलहाट : चुनार क्षेत्र के छितक पुर गांव की बेटी शिवली सिंह ने पहले ही प्रयास में 103वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर सफलता पाकर जनपद का नाम रौशन किया है। 19 दिसंबर 2025 में मां की मौत होने के बाद शिवली सिंह टूट गई थीं। बेटी की ऐसी हालत देखकर विशेष सचिव एग्रीकल्चर से सेवानिवृत्त पिता विद्या शंकर सिंह ने उन्हें संभाला और बढ़ने का हिम्मत बंधाई। । खूब मेहनत कीं यूपी पीसीएस परीक्षा 2024 में सफल होकर अपनी मां के अरमानों को पूरा कर दिखाया।

पीसीएस परीक्ष उत्तीर्ण करने के बाद निखिलेंद्र सिंह को मिठाई खिलाती मां निर्मला देवी, स्रोत सं

पीसीएस परीक्ष उत्तीर्ण करने के बाद निखिलेंद्र सिंह को मिठाई खिलाती मां निर्मला देवी, स्रोत सं

पीसीएस परीक्ष उत्तीर्ण करने के बाद निखिलेंद्र सिंह को मिठाई खिलाती मां निर्मला देवी, स्रोत सं

पीसीएस परीक्ष उत्तीर्ण करने के बाद निखिलेंद्र सिंह को मिठाई खिलाती मां निर्मला देवी, स्रोत सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed