सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inauguration of eight Anganwadi centres in City and Halia blocks

Mirzapur News: सिटी और हलिया ब्लॉक में आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of eight Anganwadi centres in City and Halia blocks
हलिया ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण दौरान बोलते बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, स्र
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सिटी और हलिया ब्लाॅक सभागार में आठ आंगनवाणी केंद्रों का सोमवार को लोकार्पण किया गया। हलिया में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का छानबे विधायक रिंकी कोल तो सिटी में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का ब्लॉक प्रमुख पुष्प कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। इन केंद्रों के भवन की लागत 11 लाख रुपये आई है।
Trending Videos

हलिया में छानवे विधायक अपना दल एस ने ब्लॉक सभागार में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया। विकासखंड के भीटहा, कनोखर व गोरगी में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने लोकार्पण कर कहा कि सरकार नारी सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है। पहले बनारसी साड़ी बनारस से आया करती थी अब घरों में तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी, ब्लॉक में चंदईपुर, सुगरापहाड़ी, अघौली, देवापुर पचवल व विरसाहपुर आंगनबाड़ी क्रेंद्र का ब्लॉक प्रमुख ने लोकार्पण किया। बीडीओ सिटी मुनीष कुमार सिंह व हलिया विजय शंकर त्रिपाठी के अलावा इस मौके पर सीडीपीओ हलिया दिलीप वर्मा व सिटी एसके सिंह, एडीओ पंचायत हलिया रूपेश श्रीवास्तव व सिटी एडीओ पंचायत जय गणेश पांडेय, नरेंद्र काना पुरिया, गौरव सिंह आदि रहे। नरायनपुर ब्लाक के शिवपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह ने शिवपुर के साथ परशुरामपुर, दर्रा, अधवार, पचेंगड़ा, तियरा और मीरापुर में बने आंगनबाड़ी केंद्रों का सामूहिक लोकार्पण किया। कुमारी जान्हवी और अमन का अन्नप्राशन कराया तथा गुंजा देवी और पूजा कुमारी की गोदभराई की रस्म भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed