{"_id":"69c0416606d7e9ac660e023b","slug":"high-speed-scorpio-hits-bike-furniture-businessman-dies-son-injured-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147341-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, फर्नीचर कारोबारी की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, फर्नीचर कारोबारी की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से मृत श्रीराम विश्वकर्मा
विज्ञापन
देवगांव। कोतवाली क्षेत्र के कमालगंज (गोसाईगंज) बाजार में शनिवार की रात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान रविवार की सुबह पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है।
बरसेरवा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा (30) ने बताया कि उनके पिता सियाराम विश्वकर्मा (60) कमालगंज बाजार में फर्नीचर की दुकान है। शनिवार की रात करीब 9 बजे दोनों दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। दुकान से लगभग 100 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से भाग गए। घटना के बाद राहगीरों व बाजार के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन दोनों घायलों को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां रविवार की सुबह तड़के सियाराम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को घर लेकर लौट आए और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के तीन पुत्र हैं। घायल अजय तीसरे नंबर का बेटा है।
चीनी मिल में गन्ना गिराकर लाैट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास शनिवार की रात लगभग 12 बजे गन्ना गिराकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली के पलट जाने से चालक की दबकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही कि झपकी आने से हादसा हुआ है।
महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि देवारा जजीद गांव निवासी कमला प्रसाद (23) सठियावं चीनी मिल में गन्ना गिराकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर लौट रहा था। हमीरपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में चली गई और ट्राॅली पलट गई। ट्राॅली के नीचे दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि गन्ना गिराकर वापस आते समय चालक को झपकी आ गई होगी। इससे ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई और दबने से उसकी मौत हो गई।
मंडी गेट के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के बेलइसा मंडी में काम करके घर जा रहे एक युवक की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10.30 बजे मंडी गेट के पास हुआ। रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अरुण यादव (30) के पिता आजमगढ़ जनपद में सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे। वह सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव में आकर बस गए। वहीं अरुण यादव बेलइसा सब्जी मंडी में एक दुकान पर काम करते थे। वह रविवार को मंडी में काम करने के बाद अरुण पैदल सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरुण यादव चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान रविवार की सुबह निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। उक्त घटना 18 दिन पूर्व पांच मार्च को हुई थी।
थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि रघुनाथपुर निवासी कालेश्वर राम (56) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पांच मार्च को वह किसी कार्य से जमुड़ी बाजार गए थे। शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। एक मैरिज हाल के सामने सड़क पार कर रघुनाथपुर मार्ग पर मुड़ने के दौरान मऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराएं, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र बृजेश कुमार ने घटना के दूसरे दिन छह मार्च को मुबारकपुर थाने में तहरीर दी थी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक कालेश्वर राम दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था।
Trending Videos