{"_id":"69bb06d78546ebbcae0ae7c9","slug":"electricity-will-not-be-restored-by-merely-filling-the-negative-balance-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147107-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: केवल माइनस बैलेंस भरने से नहीं चालू होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: केवल माइनस बैलेंस भरने से नहीं चालू होगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अगर आपके परिसर में लगा स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो गया है तो आप सजग हो जाइए, नहीं तो अंधेरे में रहना पड़ेगा। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने से पहले अपना पुराना बकाया जरूर जांच लें। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि केवल माइनस बैलेंस भरने से बिजली चालू नहीं होगी। जब तक मीटर का बैलेंस प्लस में नहीं आता तब तक उपभोक्ता के घर की बिजली बहाल नहीं की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के पोस्टपेड मीटर स्मार्ट मीटर में बदल दिए गए हैं, उन पर पुराना बकाया भी पड़ा है। अब रिचार्ज करने पर उस बकाये की वसूली एक तय प्रतिशत के आधार पर की जा रही है, और इसे उपभोक्ता को हर हाल में जमा करना है। इसलिए उपभोक्ता स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराते समय अपना पुराना बकाया जरूर जांच लें। इससे उनको आगे कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 36124 उपभोक्ताओं का एक करोड़ 30 लाख के माइनस में है वहीं, सर्किल द्वितीय में 23867 उपभोक्ता सात लाख 50 हजार के माइनस में हैं।
ऐसे समझें उपभोक्ता-
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता पर मीटर प्रीपेड होने से पहले 10 हजार रुपये बकाया था और वह 2000 रुपये का रिचार्ज करता है, तो 1000 रुपये पुराने बकाए में समायोजित हो जाएगा। इससे उपभोक्ता के पास 1000 रुपये का ही रिचार्ज बचेगा। यह क्रम तब तक चलेगा जब तक कि पुराना बकाया शून्य नहीं होगा।
पुराने बकाये की ऐसे होगी वसूली
पुराना बकाया- प्रत्येक रिचार्ज
10000 तक- 10 प्रतिशत
10 से 15 हजार तक- 15 प्रतिशत
15 से 20 हजार तक- 20 प्रतिशत
20 हजार से ज्यादा- 25 प्रतिशत
नोट- घरेलू के अलावा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं से रिचार्ज पर 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने से पहले उपभोक्ताओं को पुराना बकाया जांचना जरूरी होगा। केवल माइनस बैलेंस भरने से बिजली चालू नहीं होगी। अब रिचार्ज करने पर पुराने बकाये की वसूली एक तय प्रतिशत के आधार पर की जा रही है। इसलिए पर्याप्त बैलेंस भरना जरूरी है।- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
Trending Videos