सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of 33 Lakhs rupees Using Forged Documents Five Accused Arrested Forgery Guise of Land Deals

UP: फर्जी दस्तावेज से 33 लाख की ठगी, पांच आरोपी अरेस्ट; भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर कूटरचना

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 23 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन के नाम पर 33.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी कृष्णचंद्र राय पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी कागजात दिखाकर रकम हड़पी और आपस में बांट ली।

Fraud of 33 Lakhs rupees Using Forged Documents Five Accused Arrested Forgery Guise of Land Deals
पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के नाम पर 33 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मुख्य कृष्णचंद्र राय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

Trending Videos


शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रूद्रांश राय ने शिकायत कर आरोप लगाया गया था कि कृष्ण चंद्र व उसके परिजनों और अन्य सहयोगियों द्वारा कोडर अजमतपुर स्थित भूमि को असली बताकर कूटरचित नक्शा व दस्तावेज दिखाए और किस्तों में भुगतान के नाम पर कुल 33,30,000 रुपये ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जांच में पता चला कि दिखाई गई भूमि का अधिकांश हिस्सा बंजर और असंबंधित गाटा संख्या का था। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस मामले में शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

पुलिस ने सूचना पर बाग लखराव पुलिया के पास से मामले से संबंधित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके बैंक खातों में आई रकम को निकालकर मुख्य आरोपी और उसके परिवार के साथ बांट लिया गया था। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजमतपुर कोडर निवासी जितेन्द्र कुमार, अभय कुमार, विजय कुमार, महेन्द्र कुमार व दीपक शामिल है।

मुख्य आरोपी कृष्णचंद के खिलाफ पहले से दर्ज है 12 प्राथमिकी
आरोपी कृष्णचंद राय उर्फ केसी राय के खिलाफ अब तक अलग-अलग धाराओं में कुल 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। सिधारी थाना में एक, बरदह में एक, शहर कोतवाली में तीन, जीयनपुर कोतवाली में एक, कंधरापुर थाने में पांच व कप्तानगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, शहर कोतवाली में एक और नई प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed