{"_id":"69b866da148d853a370a2e55","slug":"sports-college-will-be-built-in-every-division-girish-chandra-yadav-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146998-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज : गिरीश चंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज : गिरीश चंद्र यादव
विज्ञापन
विवि में खेल उमंग कार्यक्रम का शुभारंभ करते खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर/पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर स्थित ओपन ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय ‘खेल उमंग’ कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन सोमवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र तथा अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘खेलो इंडिया’ योजना के बजट में सात गुना वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 826 विकास खंडों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, 10 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बन चुके हैं तथा प्रत्येक मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की योजना है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन 40 मिनट खेल को अनिवार्य किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नारे “मेडल लाओ, सरकारी नौकरी पाओ” का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और कुलगीत से हुई। छात्रा ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रशांत राय ने ‘खेल उमंग’ के उद्देश्य और रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला, जबकि डॉ. अभय ने संस्कृत में हनुमान चालीसा का पाठ किया। खेल मंत्री ने कहा कि विजेता और उपविजेता बनने वाले खिलाड़ियों को बधाई, जबकि जो थोड़े अंतर से पीछे रह जाते हैं वे यह संकल्प लें कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि खेल मंत्री द्वारा विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन मिलना हम सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान चंदेश्वर पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. रामाश्रय शर्मा और खेल अधिकारी डॉ. सिराज अहमद को मंत्री ने सम्मानित किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट और विश्वविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स के सहयोग से खेल मंत्री और कुलपति ने मशाल प्रज्वलित कर तीन दिवसीय ‘खेल उमंग’ प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। शुरुआती प्रतियोगिता के रूप में रस्साकशी (टग ऑफ वार) का मुकाबला विवि टीम और मालटारी पीजी कॉलेज की टीम के बीच हुआ। इसमें मालटारी पीजी कॉलेज ने 2-1 से जीत दर्ज की। कुलसचिव अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कला प्रदर्शनी का का भी उद्घाटन किया-मुख्य कार्यक्रम से पहले ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी खेल मंत्री ने किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों की विषयवस्तु, तकनीक और रचनात्मक पक्ष की जानकारी डॉ. सत्यम ने दी। कलाकृतियों का अवलोकन कर मंत्री ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।
क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल 23 से
आजमगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश के लिए संभावित खिलाड़ियों के चयन के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 29 अप्रैल तक किया जाएगा। इस शिविर में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल से किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल 23 मार्च से 26 मार्च तक तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 27 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा ट्रायल का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसमें 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। जिम्नास्टिक्स एवं तैराकी खेलों के लिए खिलाड़ियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम निर्धारित की गई है।
ट्रायल में जिम्नास्टिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, बास्केटबॉल तथा तीरंदाजी सहित विभिन्न खेलों में चयन किया जाएगा। ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को विभागीय वेबसाइट khelpath.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर फॉर्म का प्रिंट लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के हस्ताक्षर कराकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में जमा करना होगा।
Trending Videos