सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police crack down illegal vehicle stands and operators ferrying passengers without permits

Azamgarh News: अवैध वाहन स्टैंड और बिना परमिट सवारी ढोने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 21 वाहन सीज; 20 का चालान

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में पुलिस ने भवरनाथ चौराहा और सेहदा अंडरपास क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध वाहन स्टैंड संचालित करने तथा बिना परमिट सवारी ढोने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 21 वाहन सीज किए गए और 20 लोगों का चालान किया गया। सवारी बैठाने को लेकर विवाद और यातायात बाधित होने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।

Azamgarh Police crack down illegal vehicle stands and operators ferrying passengers without permits
अवैध वाहन स्टैंड और बिना परमिट सवारी ढोने वालों पर पुलिस का शिकंजा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के कंधरापुर थाने की पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों और अनधिकृत वाहन स्टैंड के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 21 चारपहिया वाहनों को सीज किया गया, जबकि 20 व्यक्तियों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चालानी कार्रवाई की गई।



पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में भवरनाथ चौराहा और सेहदा अंडरपास क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई वाहन चालक बिना वैध परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के यात्रियों को ढोते पाए गए। साथ ही ब्रिज और अंडरपास के नीचे अनधिकृत रूप से वाहन खड़े कर अवैध वाहन स्टैंड संचालित किए जाने की भी पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि इन स्थानों पर सवारी बैठाने को लेकर वाहन चालकों के बीच अक्सर विवाद, गाली-गलौज और हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। यात्रियों से किराए और सवारी बैठाने को लेकर होने वाले विवादों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी। 

वाहनों के कागजात और परिवहन संबंधी अभिलेखों की जांच में चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद 21 वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं दुर्गेश राय, प्रिंस यादव उर्फ बृजेश यादव, मोहम्मद साहिद, अभिषेक सिंह तोमर समेत कुल 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर चालान कर न्यायालय भेजा गया। 

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि बिना वैध परमिट के यात्री वाहन संचालन और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध वाहन स्टैंड संचालित करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed