सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   B.Sc. student hanged himself to death

Azamgarh News: बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. student hanged himself to death
विज्ञापन
तहबरपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को दिव्यांशु यादव उर्फ रिंकू (24) का फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे तक दिव्यांशु यादव का दरवाजा नहीं खुला। किसी घटना की आशंका जताते हुए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशु का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि दिव्यांशु पिछले एक माह से मानसिक अवसाद में था। उसकी मां का हाल ही में निधन हो गया था। वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था और हाल ही में परीक्षा देकर घर लौटा था। घर में वह अक्सर चुप रहता था और ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि दिव्यांशु के पिता कोलकाता में निजी नौकरी पर थे, जबकि दो भाई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पटना में हैं। घर पर उसकी दो बहनें मौजूद थीं। अब तक की जांच में यह सामने आया कि युवक ने अवसाद के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed