सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People should come forward to protect cows and save Sanatan culture: Shankaracharya

गोरक्षा और सनातन संस्कृति बचाने को जनता आए आगे : शंकराचार्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
People should come forward to protect cows and save Sanatan culture: Shankaracharya
विज्ञापन
फूलपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान सरकार गो हत्या रोकने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। सरकार स्वयं को संतों की हितैषी बताती है, लेकिन आज संत समाज अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
Trending Videos

शंकराचार्य गो रक्षा धर्म युद्ध यात्रा लेकर गोरखपुर से सोमवार को आजमगढ़ के रास्ते फूलपुर स्थित शंकर जी तिराहा पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सनातन समाज से गो रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान गो-सेवा, गोशाला निर्माण एवं संरक्षण कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से विधानसभा फूलपुर के योगेश विश्वकर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सिकंदर यादव, सतपाल यादव, राम नेवारे, बाबूराम, मतीन आज़मी, सुभाष यादव सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि उनकी यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन के लिए नहीं, बल्कि गोरक्षा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी गो रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करेगा, वह उसके साथ खड़े रहेंगे। शंकराचार्य ने स्लॉटर हाउसों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश में गो हत्या रोकने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए जनता से खुलकर आगे आने की अपील की। उन्होंने सनातन धर्म, शास्त्र आधारित जीवन, विवेक और मर्यादा के महत्व पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धर्म के नाम पर भ्रम और दिखावे की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों को वास्तविक धर्म और केवल बाहरी स्वरूप के बीच अंतर समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed