{"_id":"6a74433d4ac228a13f038ebf","slug":"car-carrying-pilgrims-returning-from-baba-baidyanath-dham-crashes-into-trailer-three-injured-in-azamgarh-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सड़क हादसा: बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सड़क हादसा: बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन लोग घायल
Thu, 06 Aug 2026 01:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
Azamgarh News: बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे की शिकार हो गई। कार पीछे से ट्रेलर में घुसी, जिससे हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी लालगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक और दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार जनपद बस्ती निवासी पांच श्रद्धालु कार से झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सुबह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर किसी कारणवश चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आदित्य पुत्र राजेंद्र, प्रेमचंद्र (38) पुत्र रामनयन तथा इंद्रसेन सिंह (32) पुत्र अंबिका सिंह घायल हो गए। वहीं कार में सवार संजय चौधरी पुत्र रामशबद और रामकिशुन निवासी जनपद बस्ती को मामूली चोटें आईं। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय, लालगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात बहाल कराया और वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा असावधानी के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।