सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash withdrawn from ATM by installing a device, shot in encounter, accused arrested

Azamgarh News: एटीएम में डिवाइस लगाकर निकली नकदी, मुठभेड़ में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cash withdrawn from ATM by installing a device, shot in encounter, accused arrested
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना गंभीरपुर पुलिस की रोहुआ मुस्तफाबाद के पास सोमवार की भोर में एटीएम ठगी व लूट करने वाले के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की तरफ से चली गोली लूट के आरोपी के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने एटीएम कैश टैपिंग से ठगी करने वाले अंतरजनपदीय लुटेरे ग्राम पौधन रामपुर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस, एटीएम में कैश टैपिंग करने के उपकरण, 11 प्लास्टिक स्ट्रीप, 1 सांचा, कटर मशीन, 1 मेटल कट्टर, 1 टेस्टर, 3 एटीएम कार्ड, 1 मोबाइल और 2530 रुपये नकदी बरामद हुई।
Trending Videos

एसपी ग्रामीण मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीपुर रजमो के शाखा प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप पांडेय ने थाना गंभीरपुर पर तहरीर दी कि चार जनवरी को बैंक के एटीएम से खाताधारक द्वारा 20 हजार की निकासी विफल होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। बैंक की ओर से नकद मिलान के दौरान एटीएम मशीन में कोई अतिरिक्त नकदी नहीं पाई गई। सीसीटीवी फुटेज के निरीक्षण से पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर अवैध रूप से स्कीमिंग, कैश टैपिंग डिवाइस लगाई थी, इससे नकदी डिस्पेंसर के मुहाने पर फंस गई और बाद में अज्ञात आरोपी ने डिवाइस हटाकर नकदी अवैध रूप से निकाल ली। इसके आधार पर विवेचना में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को थाना गंभीरपुर पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने रोहुआ मुस्तफाबाद के पास घेराबंदी की। इस दौरान कार आती दिखी। पुलिस के रोकने पर कार सवार ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की फायरिंग में कार सवार के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। आरोपी जिला सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र में ग्राम पौधन रामपुर निवासी संजय कुमार है।
संगठित रूप से देते थे घटनाओं को अंजाम
एसपी ग्रामीण मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ संगठित रूप से एटीएम मशीनों में ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। अलग-अलग स्थानों पर स्थित एटीएम मशीनों को चिह्नित कर उनके कैश डिस्पेंसर पर स्ट्रिप, पट्टी लगाकर नकदी को मशीन के मुहाने पर ही फंसा देते थे। एटीएम उपयोगकर्ता रुपये की निकासी के प्रयास के बाद नकदी बाहर न निकल पाने पर आरोपी कुछ समय बाद स्ट्रिप, पट्टी हटाकर फंसी हुई नकदी को अवैध रूप से निकाल लेते थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बस्ती में पांच, मोहनलालगंज लखनऊ, अकबरपुर अम्बेडकर नगर में तीन, लाईन बाजार जौनपुर, मछलीशहर जौनपुर, गंभीरपुर आजमगढ़ में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed