सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity bills not revised without SIR report 15 to 18 cases of discrepancies reported daily in azamgarh

UP: SIR रिपोर्ट के बिना संशोधित नहीं होगा बिजली बिल, गड़बड़ी के रोजाना आ रहे 15 से 18 मामले; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजली बिल में संशोधन को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि साइट इंस्पेक्शन रिपोर्ट के बिना संशोधन नहीं होगा। अधिशासी अभियंता उपभोक्तों की शिकायत पर जांच के बाद सही बिल दे दिया जाता है।

Electricity bills not revised without SIR report 15 to 18 cases of discrepancies reported daily in azamgarh
गड़बड़ी के रोजाना आ रहे 15 से 18 मामले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UP News: अब शिकायत के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी तत्काल संशोधित नहीं होगी। इसके लिए साइट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (एसआईआर) जरूरी होगी। नई व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं में असमंजस में हैं।

Trending Videos


जिले के छह विद्युत वितरण खंडों में विभिन्न भार के कुल करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। उर्जा निगम के निर्देश के बाद उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को बिजली खपत होने की जानकारी और सही बिल मिल सकेगी। स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल भी लगाया जा रहा है ताकि बिजली चोरी पर लगाम लग सके, लेकिन कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिजली बिल सही नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह निगम का चक्कर काटने का मजबूर हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन हर वितरण खंड में बिजली बिल में गड़बड़ी के दो से तीन मामले आ रहे हैं। इस प्रकार देखें तो छह वितरण खंडों में महीने में 450 से 500 मामले आ रहे हैं। पहले शिकायत के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल तुरंत संशोधित हो जाता था लेकिन अब स्मार्ट के उपभोक्ताओं का बिजली बिल एसआईआर रिपोर्ट के बाद ही संशोधित होगा।

शिकायत के बाद विभाग के जेई, एसडीओ मौक पर जाकर सेंक्शन लोड और उपभोग किए जा रहे उपकरणों के लोड का मिलान करेंगे। इसके बाद साइट इंस्पेक्शन रिपोर्ट के आधार पर बिजली बिल का संशोधन होगा। दोनों के मिलान से उपभोक्ता और विभाग के अधिकारियों को यह पता चल सकेगा कि कितने भार का कनेक्शन है और घर में लगे उपकरणों से कितनी बिजली उपयोग की जा रही है। इससे लाइनलॉस और बिजली चोरी पर जहां लगाम लग सकेगा वहीं, उपभोक्ता को सही बिजली बिल मिल सकेगी।

बिजली बिल में गड़बड़ी के हर दिन दो से तीन मामले आ रहे हैं। शिकायत के बाद उसकी जांच कराई जाती है कि उपभोक्ता के यहां कितने भार का कनेक्शन है और कितना बिजली उपयोग हो रहा है। जांच के बाद सही बिजली बिल दी जाती है। - पीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed