{"_id":"69bda6a4c8afccad390a8644","slug":"caution-failure-to-update-kyc-will-leave-your-stove-cold-leaving-490-lakh-consumers-in-trouble-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-147217-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सावधान! केवाईसी अपडेट नहीं तो ठंडा रहेगा चूल्हा, 4.90 लाख उपभोक्ताओं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सावधान! केवाईसी अपडेट नहीं तो ठंडा रहेगा चूल्हा, 4.90 लाख उपभोक्ताओं परेशान
विज्ञापन
09 : केवाईसी कराने और गैस लेने के लिए गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़।- संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में गैस सिलिंडरों के 4.90 लाख उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई। इनमें उज्ज्वला योजना के भी 90 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। इससे उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। अब केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसियों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रह रही है।
जिले में कुल 83 गैस एजेंसियां हैं। इन एजेंसियों पर कुल 12 लाख 60 हजार 932 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इन उपभोक्ताओं में उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं। उज्ज्वला कनेक्शनधारियों की कुल संख्या दो लाख 97 हजार हैं। गैस की कमी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किया गया कि बिना ओटीपी के किसी को सिलिंडर न दिया जाए। ऐसे में जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई थी उनके गैस की बुकिंग नहीं हो सकी। इसके कारण इन लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर जुटने लगी है। शुक्रवार को भी गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए भीड़ उमड़ी रही।
13998 लोगों ने गैस की बुकिंग कराई, इनमें 2515 को मिले सिलिंडर
गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन गैस आ रही है। गैस की किल्लत जिले में नहीं है इसके बाद भी एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। इंडेन गैस के प्रोपराइटर अजय अग्रवाल ने बताया कि भीड़ केवाईसी कराने के लिए है। जिले में बृहस्पतिवार को कुल 13998 लोगों ने गैस की बुकिंग कराई। इनमें से 12515 लोगों को सिलिंडर की बिक्री की गई। स्टॉक में 24713 सिलिंडर रखे हैं।
जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। प्रतिदिन गाड़ियां आ रही हैं लेकिन नए नियमों के कारण जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है उनकी भीड़ एजेंसियों पर देखने को मिल रही है। सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
गैस वाहन पहुंचते ही लग जा रहीं लंबी कतारें
अहरौला। क्षेत्र में गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस वाहन पहुंचते ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं, जबकि गैस एजेंसियों पर भी सुबह से भीड़ बनी हुई है। फूलपुर गैस एजेंसी से इंडेन गैस लेकर जैसे ही वाहन फुलवरिया गांव पहुंचा, सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बड़ी संख्या में लोग केवाईसी कराने के लिए भी लाइन में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ताओं को केवाईसी पूरा न होने के कारण गैस नहीं मिल पा रही है। वहीं, लेदौरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए दिए गए नंबर पर बार-बार प्रयास करने के बावजूद बुकिंग फेल हो जा रही है। कुछ मामलों में बुकिंग होने के बाद भी कंज्यूमर या एनरोलमेंट नंबर नहीं मिल पा रहा है, जिससे डिलीवरी लेने में समस्या हो रही है। उपभोक्ताओं राजेश ने बताया कि कई बार सिलिंडर बुक होने के बाद डिलीवरी का मेसेज मोबाइल पर आ जाता है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। इससे लोगों में भ्रम और नाराजगी की स्थिति बनी हुई है।
गैस एजेंसियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
निजामाबाद। गैस के रेट बढ़ाने की संभावित शिकायतों की जांच के लिए तहसील क्षेत्र में एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। जगदीशपुर क्षेत्र की इंडियन गैस एजेंसी पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी बुकिंग सामान्य तरीके से की जा रही थी। मोबाइल और काउंटर दोनों माध्यमों से गैस बुकिंग में कोई समस्या नहीं पाई गई। एसडीएम ने कहा कि किसी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केवाईसी कराने वालों की भीड़ लगी हुई थी और इंडियन गैस सामान्य रूप से वितरित की जा रही है। बुकिंग के बाद शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार जनता तक गैस पहुंच रही है। एसडीएम ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शिकायत की सूचना सीधे संबंधित अधिकारियों को दें।
Trending Videos