सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaos and stone pelting during a wedding procession near the Ambedkar statue

Azamgarh News: बरात में आंबेडकर प्रतिमा के पास शराब पीने पर बवाल, पथराव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chaos and stone pelting during a wedding procession near the Ambedkar statue
फूलपुर कोतवाली के ग्राम पंचायत खानपुर चितरावल में बवाल के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानपुर चितरावल गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह में नशे में धुत कुछ बरातियों के उत्पात के बाद घराती और बराती पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें अमित घायल हो गया। पथराव के दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में तनाव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
Trending Videos

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानपुर चितरावल गांव निवासी स्व. जगमोहन बिंद की पुत्री प्रीति की शादी बक्सपुर निवासी हरिश्चंद्र बिंद के पुत्र पवन बिंद के साथ तय थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पूरे गांव के सहयोग से शादी की तैयारियां की गई थीं। बरात को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ठहराया गया था। वहां द्वाराचार की रस्में चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ बराती प्रतिमा स्थल के पास बैठकर शराब पीने लगे। ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट के बाद पथराव तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष अमित सिंह गौतम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं, सीओ किरण पाल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है और उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed