पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Checked 200 patients at the camp, gave glucometers to 100

Azamgarh News: शिविर में 200 मरीजों का किया जांच, 100 को बांटे ग्लूकोमीटर

Sun, 28 Jun 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Checked 200 patients at the camp, gave glucometers to 100
नगर पंचायत स्थित विजय सुपर स्पेशियलिटीज हॉस्पिटल में शनिवार को मधुमेह जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मधुमेह से बचाव, नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान 100 मरीजों में निशुल्क ग्लूकोमीटर वितरित किए गए तथा 200 से अधिक मरीजों की मुफ्त जांच की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरसिंह वर्मा ने कहा कि अभियान के तहत एक गांव को गोद लेकर वहां के मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल बूढ़नपुर से शुरू होकर अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंचाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय तिवारी ने कहा कि भारत तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहा है। यदि समय रहते लोग सतर्क नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर डॉ. मनीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनी त्रिपाठी ने महिलाओं में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। अंत में आयोजक डॉ. गौरव सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह, डॉ. अक्षी सिंह, डॉ. पवन पांडेय, अमित सिंह, बाल गोविंद, महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed