फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIG Azamgarh summoned, notice issued asking for reason

Azamgarh News: डीआईजी आजमगढ़ तलब, कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
DIG Azamgarh summoned, notice issued asking for reason
बलिया। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं जान मारने की धमकी देने के एक मामले में साक्षी तत्कालीन एसआई अखिलेश यादव के कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसपर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो कोर्ट प्रथमकांत की अदालत ने डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर डीआईजी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट करने के लिए कहा है कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध धारा 29 पुलिस एक्ट की कार्यवाही अमल में लाई जाए। दुबहड़ थाने में वर्ष 2021 में दुष्कर्म, छेड़खानी एवं पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीयूष पाठक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इसकी गवाही में तत्कालीन विवेचक एसआई अखिलेश यादव अब आजमगढ़ कंधरापुर रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात हैं। इनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस गिरफ्तारी वारंट एवं वेतन रोकने तक का आदेश पारित किया गया है फिर भी अवहेलना करते हुए कोर्ट में नहीं हाजिर हुए। न ही कोई प्रार्थना पत्र ही प्रस्तुत किया। जिसपर न्यायालय ने डीआईजी आजमगढ़ को तलब करते हुए उक्त कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed