{"_id":"6a4ff83dd81a200a4d0598db","slug":"the-sports-kit-will-be-distributed-among-272-teams-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-153269-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 272 मंगल दलों में बांटी जाएगी खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 272 मंगल दलों में बांटी जाएगी खेल किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए जिले में खेल किट पहुंच गई है। पिछले वर्ष खेल सामग्री से वंचित रह गए 272 मंगल दलों को अब जल्द ही खेल किट वितरित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले के 214 महिला मंगल दल और 58 पुरुष मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। खेल किट मिलने के बाद गांवों में नियमित रूप से विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। इससे युवाओं और बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। सरकार की योजना के तहत प्रत्येक मंगल दल को विभिन्न खेलों की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि गांव स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हों और युवाओं की भागीदारी बढ़े। पिछले वर्ष किसी कारणवश जिले के चयनित मंगल दलों को खेल किट नहीं मिल सकी थी। अब खेल सामग्री उपलब्ध होने के बाद वितरण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
अधिकारियों का कहना है कि खेल किट वितरण के बाद संबंधित मंगल दलों को नियमित खेल गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। विभाग का मानना है कि इस पहल से गांवों में खेलों का माहौल बेहतर होगा और युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
जिले के 272 मंगल दलों के लिए खेल सामग्री मिल गई है। इससे गांवों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं में शारीरिक फिटनेस के साथ टीम भावना और अनुशासन का विकास होगा। शासन की तरफ से जल्द ही वितरण की तिथि घोषित की जाएगी।
- सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी।