फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team that arrived in Deoria to inspect development work

Azamgarh News: देवरिया में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम

Fri, 10 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived in Deoria to inspect development work
कोयलसा ब्लाक के देवरिया ग्राम सभा में जांच करती टीम। संवाद
अहरौला। कोयलसा विकासखंड की ग्राम पंचायत देवरिया में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की जांच के लिए गठित टीम पहुंची। टीम ने गांव में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और मानकों की जांच की। शिकायतकर्ता दिनेश पाठक ने बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर ग्राम पंचायत में पिछले पांच सालों में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि इससे पहले आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का संतोषजनक निस्तारण नहीं हुआ था। गलत आख्या लगा दी गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने बीडीओ को जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव, जूनियर इंजीनियर तैयब अंसारी और ग्राम सचिव हरेंद्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने प्राथमिक विद्यालय देवरिया परिसर से सड़क मार्ग तक बिछाई गई इंटरलॉकिंग की नाप और गुणवत्ता की जांच की। उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराई गई खड़ंजा मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। जांच में कुल 23 बिंदुओं को शामिल किया गया, जिनमें नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, अमृत सरोवर समेत विभिन्न विकास कार्यों की जांच की गई। ग्राम प्रधान अंजना सिंह के पति दुर्गेश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए गए हैं और उन्हें किसी भी जांच से कोई आपत्ति नहीं है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं जांच टीम के सदस्य रोहित यादव ने बताया कि शिकायत के सभी 23 बिंदुओं की गंभीरता से जांच की गई है। जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी कोयलसा को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed