सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MP Umakant Yadav appeared before MP MLA court in two cases in azamgarh

Azamgarh News: पूर्व सांसद उमाकांत यादव की हुई पेशी, दो मामलों में एमपी- एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 26 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दो मामलों में एमपी- एमएलए कोर्ट में उमाकांत यादव की पेशी हुई। इस दौरान एक मामले में उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया गया। वहीं दूसरे मामले में अगली तारीख पड़ी। 

Former MP Umakant Yadav appeared before MP MLA court in two cases in azamgarh
पूर्व सांसद उमाकांत यादव की हुई पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट अनुपम त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने एक मामले में उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया और दूसरे मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख नियम कर दी। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
वर्ष 1989 में सरायमीर थाने में उमाकांत यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उनके अधिवक्ता रविंद्र नाथ यादव के अनुसार, उस समय उनकी लाइसेंसी बंदूक के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उनके आवास पर तलाशी लेकर लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के समय वे बंदूक का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके थे, जिसके आधार पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गवाही की प्रक्रिया जारी थी। इसी बीच अदालत में गैरहाजिर रहने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया था। 

इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: पीपा पुल की लकड़ी टूटी, मवेशियों से भरी पिकअप फंसी; मौके से भाग गया वाहन चालक

बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद को न्यायालय में उपस्थित होने पर बचाव पक्ष की ओर से वारंट निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने मामले में गवाही के लिए अगली तिथि 16 मार्च निर्धारित की है। वहीं, गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक अन्य मुकदमे में एमपी-एमएलए सत्र न्यायालय में भी उमाकांत यादव की पेशी हुई। इस मामले में अदालत ने 12 मार्च की अगली तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed