{"_id":"699f58552c3638849305a75f","slug":"more-than-50-narrow-streets-relying-on-two-fire-bullets-department-does-not-even-have-hydrant-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146105-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो फायर बुलेट के भरोसे 50 से ज्यादा तंग गलियां, विभाग के पास हाइड्रेंट भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो फायर बुलेट के भरोसे 50 से ज्यादा तंग गलियां, विभाग के पास हाइड्रेंट भी नहीं
आजमगढ़। शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और 50 से अधिक तंग गलियां आगजनी की घटनाओं के लिहाज से गंभीर खतरे का संकेत दे रही हैं। हालात यह हैं कि तंग गलियों में आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास केवल दो फायर बुलेट हैं, जो जरूरत के मुकाबले बेहद अपर्याप्त मानी जा रही हैं। यदि एक साथ दो या उससे अधिक स्थानों पर आग लग जाए तो हालात पर काबू पाना विभाग के लिए मुश्किल हो सकता है। नगर पालिका आजमगढ़ की आबादी तीन लाख से अधिक है। कुल 25 वर्ड हैं। इन वार्डों में 50 से अधिक तंग गलियां हैं जहां पर चार पहिया तो दूर बाइक से भी चलना दूभर है। कुछ ऐसी भी गलियां हैं जहां पर बाइक भी नहीं जा पाती है। यहां की आबादी भी घनी है। इनकी सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग के पास सिर्फ सात बड़ी गाड़ियां, पांच छोटी हाईप्रेशर और एक फायर क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) है। वहीं तंग गलियों में आग से निपटने के लिए मात्र दो फायर बुलेट हैं। ऐसे में यदि एक साथ दो या दो से अधिक स्थानों पर एक साथ आग लग जाए तो विभाग कुछ नहीं कर पाएगा। शहर के तकिया, चौक, पुरानी कोतवाली, मुकेरीगंज, सिधारी, कोटकिला, दलालघाट सहित अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में दर्जनों संकरी गलियां हैं, जहां दमकल की बड़ी गाड़ियों का पहुंच पाना भी मुश्किल होता है। यदि इन इलाकों में किसी मकान या दुकान में आग लग जाए तो हालात तेजी से बेकाबू हो सकते हैं और भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है। शहर के रहने वाले ओम अग्रवाल ने कहा कि पुराने और घनी आबादी वाले शहरों में मुख्य सड़कों और प्रमुख गलियों में फायर हाइड्रेंट लगाना अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होता है।
Trending Videos
इससे आग लगने की स्थिति में दमकल कर्मी नजदीकी पाइपलाइन से सीधे पानी लेकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर सकते हैं। लेकिन आजमगढ़ शहर में इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
शहर के गुरुटोला मोहल्ला की गली।- फोटो : samvad
शहर के गुरुटोला मोहल्ला की गली।- फोटो : samvad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।