रानी की सराय। विश्व एथलेटिक्स दिवस पर निजामाबाद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आदित्य सिंह एवं ग्राम प्रधान हंसराज यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के क्रम में 200 मीटर बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति प्रथम, प्रभावती द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। जबकि 400 मीटर दौड़ में दृष्टि यादव प्रथम, अंशिका सोनकर द्वितीय, काजल यादव तृतीय रही। वहीं 800 मीटर बालक वर्ग में अंचल चौहान ने प्रथम, दिव्यांशु कुमार को दूसरा, उज्जवल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार 1500 मीटर दौड़ में कृष्णा यादव ने प्रथम, अमन द्वितीय, अनुराग यादव तृतीय रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें सही अवसर और मंच देने की आवश्यकता है। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया।