सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guru Nanak Ghat resonates with Gurbani, begins the grand Gurmat Sammelan Jod Mela

Azamgarh News: गुरबाणी से गूंजा गुरुनानक घाट, महान गुरमत समागम जोड़ मेला शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Ghat resonates with Gurbani, begins the grand Gurmat Sammelan Jod Mela
निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेला शुरु।
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बे में स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में शुक्रवार से तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेला का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ साहिब से हुई।
Trending Videos

प्रातः 4 बजे तमसा नदी के किनारे गुरु नानक घाट से गुरबाणी की मधुर ध्वनि गूंजने लगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे को आकर्षक झालरों और फूल-मालाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 तक चलने वाले तीन दिवसीय आयोजन में वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, कानपुर और लखनऊ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सिख समुदाय के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु मेले में भाग ले रहे हैं। आगरा के गुरु का ताल से आए संत बाबा प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेकने के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधन के सेवादार जत्थेदार सतनाम सिंह और जगदीश सिंह ने बताया कि इस वर्ष नए दरबार साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। दूसरे दिन शनिवार को शस्त्र कला का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा। मेले के दौरान नगर भ्रमण का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed